फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन ने की क्रमिक भूख हड़ताल

Tue, 09 Jan 2024 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के पदाधिकारियों ने ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्नान पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सोमवार को स्टेशन परिसर पर चार दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। सिग्नल, ऑपरेटिंग, इंजीनियरिंग, विद्युत कामर्शियल सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। संगठन के शाखा सचिव राजीव चौबे ने बताया कि एक जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को अंशदायी पेंशन दी जाती है। जिसमें कर्मचारियों का 10 प्रतिशत व सरकार का 14 प्रतिशत हिस्सा होता है। जबकि पुरानी पेंशन योजना में कर्मचारियों के वेतन से कोई भी कटौती नहीं की जाती थी। पुरानी पेंशन योजना में पेंशन की राशि अंतिम मूल वेतन का 50 प्रतिशत के साथ महंगाई भत्ता मिलता था। परंतु एनपीएस में यह राशि कर्मचारी व सरकार के अंशदान पर निर्भर करेंगी। अंशदान शेयर मार्केट में लगाया जा रहा है। जिसमें पेंशन की कोई गांरटी नहीं है। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की मांग है कि अंशदायी पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए। जब तक पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं की जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। हड़ताल में सुभाष, रियाजुल, यशवीर, राजेश कुमार, रवि कुमार, गौरव विष्ट, नरेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार, अंशु चौहान, आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें