होटल क्लार्क्स इन के जनरल मैनेजर रविंद्र सिंह ने बताया कि पूरे होटल में दीपोत्सव करेंगे। उस दिन मिठाई की वैरायटी में बढ़ोतरी की जाएगी। अलग से और क्या विशेष किया जाएगा, इसको लेकर तैयारी की जा रही है। हालांकि शराब और नॉनवेज को बंद रखा जाएगा। ग्रांड विलेज होटल के जनरल मैनेजर डीपी सिंह ने बताया कि गुब्बारों और रंग-बिरंगी झालरों से सजावट की जाएगी। हमारे प्रभु श्रीराम आ रहे हैं तो उनके स्वागत के लिए हम सभी उत्साहित हैं। सरकार के निर्देश पर 22 जनवरी को ड्राई डे रहेगा। शराब और नॉनवेज नहीं परोसा जाएगा। मां यशोदा फूड कोर्ट रेस्टोरेंट के मैनेजर संजय सिंह का कहना है कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर अपना रेस्टोरेंट भी दीपोत्सव की तरह जगमग होगा। स्पेशल खाना प्रसाद बनवाया जाएगा। राम नाम की थाली बनवाने की योजना है। इसमें पूड़ी, सब्जी के अलावा विशेष मिठाई की व्यवस्था रहेगी।