संभल। डिस्ट्रिक्ट सीनियर बार एसोसिएशन एवं लाइब्रेरी की वार्षिक चुनाव 2026-27 की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किए गए। अध्यक्ष, सचिव समेत सभी पदों के लिए नामांकन दाखिल हुए हैं।
चुनाव अधिकारी मुस्तहसिन रजा जैदी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चौधरी रमेश सिंह, शाहबुद्दीन खां ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश खड़गवंशी और आसिम अख्तर ने नामांकन पत्र जमा किया है। इसके अलावा जाकिर हुसैन ने सचिव पद के लिए नामांकन किया है। संयुक्त सचिव पद के लिए अब्दुल्ला आदिल रिजवी और मोहम्मद मुनीर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। साथ ही, कोषाध्यक्ष पद के लिए फहीम अली खां ने नामांकन पत्र जमा किया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्यक्रम 30 अप्रैल को भी जारी रहेगा। बताया कि दो मई को नाम वापसी हो सकेगी। इसी दिन में नामांकन पत्रों की जांच होगी। चार मई को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे तक मतगणना होगा और फिर शाम छह बजे घोषणा कर दी जाएगी।