फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नामांकन प्रक्रिया पूरी, 10 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर बरेली से आए संगठन के जिलाध्यक्ष व चुनाव अधिकारी रामलाल कश्यप की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। नामांकन के बाद विभिन्न पदों के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मां भगवंतपुर वाली देवी के मंदिर वाले पार्क में हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिलाध्यक्ष पद पर हरिओम कश्यप, अर्जुन सिंह व धीरजपाल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि वहीं, जिला महामंत्री पद पर मुकेश कुमार व रंजीत सिंह ने, जिला कोषाध्यक्ष पद पर नागेंद्र सिंह व धर्मेंद्र कुमार गौतम ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा जिला संगठन मंत्री पद पर आशु राज, प्रदीप कुमार व आनंद कुमार ने नामांकन दाखिल किया।
उन्होंने बताया कि जिला संप्रेक्षक पद पर विजयपाल का एकल नामांकन प्राप्त हुआ। इसको लेकर विजयपाल को जिला संप्रेक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा, जिलाध्यक्ष समेत जिला महामंत्री, जिला कोषाध्यक्ष व जिला संगठन मंत्री पद के चुनाव के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन पदों के चुनाव के लिए 22 फरवरी को मतदान प्रक्रिया होगी। मतदान के ठीक बाद मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया में पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सदस्य सफाई कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान सह चुनाव अधिकारी रनवीर सिंह पटेल, आनंद प्रकाश धानुक व अरविंद कुमार शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें