फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे तक नोडल अधिकारी का इंतजार करते रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। नोडल अधिकारी की समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए जिले के कई अफसरों को चार घंटे तक कलक्ट्रेट पर इंतजार करना पड़ा। वहीं कई अफसर अपने मातहतों समेत कलक्ट्रेट स्थित दफ्तरों के कर्मियों से नोडल अधिकारी के आने की लोकेशन लेते रहे। तब कहीं जाकर देर शाम 6 बजे के बाद नोडल अधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और सभागार में जिले के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक शुरू हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार को पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक जिले के नोडल अधिकारी/चकबंदी आयुक्त बीराम शास्त्री के जिले में भ्रमण के बाद दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक कलक्ट्रेट सभागार में अलग-अलग विभागवार समीक्षा बैठक होनी थी।
इसमें नोडल अधिकारी की ओर से पुलिस विभाग समेत राजस्व/नगर विकास, चिकित्सा विभाग, पंचायती राज, जल निगम व सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण आदि विभागों की समीक्षा करनी थी। इसके लिए जिले के कई अधिकारी तय समय के आसपास बैठक के लिए कलक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। इसके बाद अधिकारियों ने चार घंटे तक नोडल अधिकारी का इंतजार किया गया। तब कहीं जाकर नोडल अधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें