चंदौसी। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को 60 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसमें 44 संक्रमित मरीज बहजोई स्थित अस्थाई जेल में मिले हैं। अब इनके संपर्क में रहे लोगों की जांच कराई जाएगी। जिससे संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जा सके। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2241 हो गई है। इसमें 2008 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं।
वहीं दूसरी ओर अस्थाई जेल में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज पाए जाने पर हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग इन संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की पड़ताल में जुट गया है। जिससे उनकी भी जांच कराई जा सके। 16 मरीज जिले भर के अलग अलग क्षेत्रों में मिले हैं। इन मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की भी जांच कराई गई है। एंटीजन किट के अलावा आरटीपीसीआर के नमूूने भी लिए गए हैं। लैब रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन किया है।