फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव की अनेदेखी, संक्रमण का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिलेभर के बाजारों का हाल बेहाल है। लगातार लोग लापरवाही बरत रहे हैं और दूरी का पालन नहीं कर रहे। ऐसे में संक्रमण से कैसे बचा जाएगा। प्रशासन के बार-बार हिदायत के बाद भी लोगों में जागरूकता नहीं दिख रही है। व्यापारियों के साथ भी प्रशासनिक अधिकारी संवाद कर रहे हैं। लेकिन इस संवाद का कोई नतीजा सामने नहीं आ रहा। लगातार खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर के बाजार में उमड़ी भीड़ ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। काफी लोग बिना मास्क के भी घूमते दिखाई दिए। इस दौरान पुलिस कर्मी भी बाजार में घूमते दिखाई दिए लेकिन वह पालन नहीं करा सके। दुकानदार भी पालन नहीं करा पा रहे हैं। जबकि प्रशासन लगातार व्यापारियों से संवाद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें