फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सिंहपुरसानी-असमोली जर्जर मार्ग के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 01 Jul 2024 05:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को जर्जर हो चुके सिंहपुरसानी-असमोली मार्ग के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण की मांग की। कहा कि शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को तमाम पदाधिकारी रविराज चाहल के नेतृत्व में सिंहपुरसानी-असमोली मार्ग पर स्थित गांव पाली की मढ़ैया पहुंचे थे। लोक निर्माण विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सड़क को सही कराने की मांग उठाई। जल्द ही सड़क सही नही होने पर पीडब्ल्यूडी के खिलाफ क्रमिक अनशन करने की चेतावनी दी है। रविराज चाहल ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क में गड्ढे बन गए हैं। जनप्रतिनिधि इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। कहा कि हाल ही में कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने भी संभल जिले में सड़कों की हालत सही नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की है। हरपाल सिंह ने कहा कि यह सड़क मार्ग रात्रि के समय इन गड्डों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होतीं रहती हैं। लोक निर्माण विभाग जल्द इस समस्या का संज्ञान लें और जल्द से जल्द सड़क को गड्ढा मुक्त कराए। जल्द समस्या का निराकरण न होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान खिलेंद्र चाहल, अंकित कुमार, दीपांशु कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, हरी सिंह, ऋतिक कुमार, आशीष कुमार, गजेंद्र सिंह, अशोक, हरपाल सिंह, शिवम् पाल, डॉ. नाजिम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें