फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेशन के दौरान कोरोना संक्रमितस को घर के लिए नहीं मिल सकेगी ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अगर आप कोरोना संक्रमित हैं तो अपने पास ऑक्सीमीटर रखें। ऑक्सीजन का स्तर मापते रहें। अचानक ऑक्सीजन का स्तर घटे तो तत्काल अस्पताल जाएं क्योंकि होम आइसोलेशन के दौरान घरों में मौजूद मरीजों को जिले का स्वास्थ्य विभाग फिलहाल ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं करा सकेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी कार्यवाहक मुख्य चिकित्साधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि अभी जिले में इतनी व्यवस्था नहीं है कि होम आइसोलेशन के दौरान भी मरीजों को उनके घरों पर ऑक्सीजन दी जा सके। वहीं जिलाधिकारी संजीव रंजन से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मरीजों को आक्सीजन कितनी दी जानी है यह बात चिकित्सक ही बता सकते हैं। आम आदमी के लिए जरूरत भर की ऑक्सीजन का इस्तेमाल करना सहज नहीं है। ऐसी स्थिति में किसी मरीज को उसके घर पर ऑक्सीजन उपलब्ध भी करा दी जाए तो कैसे वह उसका उपयोग कर पाएगा। यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रयास किया जा रहा है कि सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कोई कमी न होने पाए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्तर पर भी आक्सीजन का इंतजाम किया जा रहा है ताकि मरीज को कोई जरूरत है तो तत्काल सुविधा मिले। वहीं कोरोना संक्रमित के लिए बेड की संख्या भी बढ़ाई जा रही है ताकि किसी भी स्तर पर मरीज चिकित्सा सुविधा से वंचित न रह सके।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित 236 मरीजों के लिए है ऑक्सीजन, भर्ती हैं 65
जिले में कोरोना संक्रमण से प्रभावित 236 मरीजों को आक्सीजन की सुविधा के साथ भर्ती किया जा सकता है। यह दावा स्वास्थ्य विभाग का है। जिले के सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि कोरोना के स्तर दो वाले अस्पतालों में 236 मरीज भर्ती किए जा सकते हैं। इसमें 100-100 मरीज की क्षमता निजी अस्पतालों की है जबकि 36 मरीज नरौली के सरकारी कोरोना अस्पताल में भर्ती करने की सुविधा है। इसके अलावा जिन मरीजों में लक्षण नहीं हैं, लेकिन संक्रमित हैं, उनके लिए भी जरूरत पड़ने पर आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में यह हैं ऑक्सीजन सुविधा वाले अस्पताल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नरौली
एशियन हसीना बेगम अस्पताल, संभल
सिल्वेंजा अस्पताल, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें