फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों से संभल में नहीं निकला कोई कोरोना संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद से लगातार स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है। कोरोना आशंकितों के नमूने लिए जा रहे हैं। बाहर प्रदेशों से आने वाले प्रवासी मजदूरों पर भी निगरानी की जा रही है। जिससे उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा सके।
विज्ञापन

बुधवार को संभल, चंदौसी और गुन्नौर से 190 लोगों के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। जबकि 93 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में दो दिन से कोई नया संक्रमित मरीज नहीं मिला है। यह स्वास्थ्य विभाग के लिए राहतभरी बात है।
विज्ञापन

संभल जिले के कोरोना आंकड़े
कुल नमूने लिए गए- 2266
अब तक प्राप्त रिपोर्ट-1766
कोरोना संक्रमित- 33
कोरोना संक्रमित की मौत- 02
कोरोना संक्रमित उपचार में- 19
कोरोना से जंग जीतने वाले-12
कुल निगेटिव आए-1620
नमूनों की रिपोर्ट लंबित-451
नमूने रिजेक्ट हुए-167
बुधवार को भेजे गए सैंपल 190
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें