फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छात्रा के आरोप के 10 दिन बाद भी जांच नहीं, स्कूल जाना छोड़ा

Tue, 18 Aug 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। कंपोजिट विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा द्वारा सहायक अध्यापक पर बैड टच करने के लगाए गए आरोप के 10 दिन बाद भी शिक्षा विभाग की जांच शुरू नहीं हो सकी है। सात अगस्त को सामने आए मामले में अब तक जांच न होने से विभागीय कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद से छात्रा ने विद्यालय जाना भी बंद कर दिया है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए समय रहते जांच पूरी नहीं करा सके।
विज्ञापन

बता दें कि ब्लॉक बनियाखेड़ा क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय में सात अगस्त को मिशन शक्ति अभियान के तहत टीम पहुंची थी। अभियान के दौरान कक्षा सात की छात्रा ने महिला पुलिसकर्मी से सहायक अध्यापक की शिकायत की। छात्रा ने आरोप लगाया कि शिक्षक उसे गलत तरीके से छूते हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महिला पुलिसकर्मी ने छात्रा से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद मिशन शक्ति टीम ने संबंधित शिक्षक से भी बातचीत कर उनका पक्ष जाना। शिक्षक ने छात्रा के आरोपों को निराधार बताया था। मामले की स्थिति स्पष्ट करने के लिए अगले दिन पुलिसकर्मी दोबारा विद्यालय पहुंचे। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में क्या कार्रवाई की गई, यह भी जांच का विषय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें