फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आज दोपहर दो बजे से संभल शहर में बड़े वाहनों की नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। रविवार को ताजिये का जुलूस निकाला जाएगा। इसके चलते दोपहर दो बजे से बड़े वाहनों का प्रवेश संभल शहर में बंद रहेगा। यह प्रतिबंध जुलूस समापन तक रहेगा। जब जुलूस समाप्त हो जाएंगे तो वाहनों को उनके गंतव्यों की ओर बढ़ाया जाएगा। जिससे किसी तरह की कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

जिलेभर में 343 स्थानों पर यह जुलूस निकाले जाते हैं। सभी जुलूस में पुलिस-प्रशासन की चौकसी रहेगी। संभल शहर में अतिरिक्त चौकसी बरती जाएगी। अतिसंवेदनशील श्रेणी में संभल शामिल है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। पुलिस के साथ तीन कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरआरएफ को लगाया जाएगा।
एसपी ने बताया कि जिलेभर में कड़ी निगरानी की जा रही है। प्रत्येक थाना क्षेत्र के ताजियेदारों के साथ बैठक कर चुके हैं। ताजिये की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं होगी। ताजियेदारों के लिए आईडी कार्ड जारी किए हैं। जिससे उनकी पहचान की जा सके। संभल शहर में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा। जो पालिका ने कैमरे लगाए हैं उनके माध्यम से निगरानी की जाएगी। ड्रोन कैमरे भी लगाए जाएंगे। एसपी ने बताया कि 12 हजार से ज्यादा कैमरों से जिलेभर में निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

यातायात पुलिस प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि रविवार को जुलूस के दौरान कारों और मोटरसाइकिलों को भी रोका जाएगा। बाकी समय वह चलते रहेंगे।

0000000000000
बड़े वाहन इन स्थानों पर रोके जाएंगे-

बहजोई मार्ग पर बहटा जयसिंह-
हसनपुर मार्ग पर खग्गूपुरा-

आदमपुर मार्ग पर खिरनी -

मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी से पहले -

चंदौसी मार्ग पर संभल तिराहे -

इसके अलावा बाईपास पर भी वाहनों को रोक दिया जाएगा।



0000000000000
पांच सुपर जोन और 15 जोन में जिले को बांटा गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। पुलिस प्रशासन की पूरी निगरानी बनी हुई है। यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शासन की जो गाइडलाइन है उसके अनुसार ही जूलूस संपन्न कराए जाने हैं।
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें