फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विद्यालयों के विलय के विरोध में चलाया जाएगा हैशटैग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शनिवार को गोविंद बल्लभ पंत जूनियर हाईस्कूल में हुई उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में परिषदीय विद्यालयों के विलय पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में स्कूलों के विलय के विरोध में एक्स पर हैशटैग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही, बताया कि संगठन की ओर से आठ जुलाई को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन



सभा को संबोधित करते हुए संंगठन जिलाध्यक्ष अंजीव कुमार श्रोत्रिय ने बताया कि शासन द्वारा हजारों विद्यालयों को पेयरिंग के नाम पर बंद किया जा रहा है। 150 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालय व 100 से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों को प्रधानाध्यापक विहीन करते हुए हजारों प्रधानाध्यापकों को सरप्लस घोषित कर दिया गया है। सरकार का यह कदम शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने वाला है। यह फैसला शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की बजाय उसे और कमजोर करेगा। इस फैसले के विरोध में छह जुलाई से ट्विटर पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, आठ जुलाई को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा।
बैठक में जिला मंत्री लायक सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद रईस, देवेश प्रताप सिंह, पंकज शर्मा, अरविंद कुमार, आशुतोष गुप्ता, सुभाष यादव, नितिन चौधरी, पूनम भारती, अतुल चौधरी, आशुतोष गुप्ता, मोहित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें