फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर मान्यता प्राप्त 50 स्कूलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

Sat, 14 Apr 2018 01:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
school shimla
विज्ञापन
शैक्षिक सत्र शुरू होते ही बेसिक शिक्षा विभाग ने बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने गैर मान्यता प्राप्त 50 स्कूलों की सूची तैयार की है। खंड शिक्षाधिकारी ने इन स्कूलों को तत्काल बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


खंड शिक्षाधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगले सप्ताह क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कोई भी स्कूल बगैर मान्यता के चलता मिला तो संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।        

संभल में तमाम स्कूल अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं। नया शैक्षिक सत्र शुरू होते ही शिक्षा विभाग की ऐसे स्कूलों पर टेढ़ी नजर हो गई है। खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार सक्सेना ने बताया कि संभल में लगभग 50 स्कूल चिह्नित किए गए हैं जो अमान्य हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूलों को तुरंत बंद करने का निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे क्षेत्र के एनपीआरसी स्कूलों की चेकिंग कराई जाएगी। जो स्कूल अवैध रूप से चलते हुए मिले तो प्रबंधक पर कार्रवाई की गाज गिरना तय है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें