फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहजोई में 200 घरों में छाया अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। विद्युत पोल गिरने से तार टूट गए और टाउन टू इलाके में आने वाले करीब दो सौ घरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। इससे उपभोक्ताओं को खासी मुश्किल का सामना करना पड़ा। सोमवार की रात 12 बजे करीब इसलामनगर मेन चौराहे पर लगा एक बड़ा विद्युत पोल अचानक गिर गया। इससे विद्युत तार टूटने से नगर के टाउन टू इलाके के करीब दो घरों की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। पहले तो कुछ देर तक उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति सुचारू होने का इंतजार किया। बाद में जानकारी हुई कि विद्युत पोल गिरने से तार टूट गए हैं और इसी के चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

अगले दिन मंगलवार को भी शाम सवा छह बजे तक नया विद्युत पोल नहीं लग सका, इससे दिन भर टाउन टू इलाके की बिजली दिन भर गुल रही। पहले तो कई घंटे तक घरों में लगे इंवर्टरों ने उपभोक्ताओं को राहत दी, बाद में जब दिन भर विद्युत आपूर्ति सुचारू न होने के कारण इंवर्टरों ने भी जबाव दे दिया। अवर अभियंता रामकुंवर ने बताया कि इसलामनगर चौराहे के निकट रखे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से जा रही विद्युत आपूर्ति के तारों से जुड़ा एक विद्युत पोल गिर गया था। इससे तार भी टूट गए थे। अब गिरे हुए विद्युत पोल को नया लगवाने व सभी टूटे हुए तारों को जुड़वाने का काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि देर शाम तक टाउन टू इलाके की विद्युत आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें