फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एनेस्थेटिस्ट न रेडियोलॉजिस्ट, सीएचसी में भटक रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। न एनेस्थेटिस्ट है और न रेडियोलॉजिस्ट। अन्य बीमारियों से जुड़े विशेषज्ञों की कमी है। अन्य रोगों से संबंधित सैकड़ों मरीज इलाज के लिए सीएचसी पहुंचते हैं, ऐसे में सीमित चिकित्सक पूरे दिन अत्यधिक दबाव में काम कर रहे हैं। वहीं मरीजों को भी लाइन में खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी उन गरीब और ग्रामीण मरीजों को होती है, जो दूरदराज से इलाज के लिए चंदौसी सीएचसी आते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन सागर, महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सारिका अग्रवाल और दंत चिकित्सक डॉ. सोनी गौतम अपनी सेवाएं मरीजों को दे रहे हैं। लेकिन अभी सीएचसी में दो चिकित्सा अधिकारी, एक महिला चिकित्सा अधिकारी, रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट (बेहोशी विशेषज्ञ), बाल रोग विशेषज्ञ और सर्जन के पद लंबे समय से खाली हैं।
डॉक्टरों की यह कमी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। प्रतिदिन लगभग 800 से 100 मरीज सीएचसी में पहुंचते हैं, जबकि उपलब्ध पांच चिकित्सकों में से प्रत्येक को औसतन 150 से 200 मरीजों तक को देखना पड़ता है। ऐसे में डॉक्टरों पर कार्यभार अत्यधिक बढ़ गया है और मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं, सर्जन और रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में सीएचसी में कई तरह के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। एक्सरे जांच के लिए भी मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उनका आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी के पद खाली होने से महिला मरीजों को भी सलाह और जांच के लिए निजी अस्पताल में जाना पड़ता है। जहां उन्हें अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें