फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बजट स्वीकृति के बाद शुरू होगा डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। युवाओं को आधुनिक शिक्षा संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांव आटा में प्रस्तावित डिजिटल लाइब्रेरी की योजना फिलहाल अधर में लटकी हुई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से गांव आटा की पुलिस चौकी के समीप करीब एक हजार वर्ग मीटर भूमि को डिजिटल लाइब्रेरी के लिए चिह्नित तो कर लिया गया है, लेकिन बजट की मंजूरी न मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। वहीं, क्षेत्र के युवाओं को भी उम्मीद है कि डिजिटल लाइब्रेरी के बनने से उन्हें पढ़ाई का बेहतर माहौल और डिजिटल संसाधनों की मुफ्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शहर में संचालित निजी लाइब्रेरियों की ऊंची फीस के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के विद्यार्थी वहां जाने से हिचकिचाते हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं को भी डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा बिना किसी शुल्क के मिल सके। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने गांव आटा स्थित पुलिस चौकी के समीप डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए करीब एक हजार वर्ग मीटर भूमि को चिह्नित किया था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस डिजिटल लाइब्रेरी में आधुनिक तकनीक से लैस संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें कंप्यूटर, वाई-फाई और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री शामिल होंगी।
...................


राजकीय जिला पुस्तकालय की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आरती यादव ने बताया कि फिलहाल अभी बजट की स्वीकृति न मिलने के कारण डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही बजट मिल जाएगा। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें