फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मासूम समेत नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
::संभल। कस्बा हयातनगर चुंगी पर अज्ञात वाहन ने बरातियो की कार को टक्कर मार दी। इसमें मासूम समेत नौ बराती घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। दो घायलों को रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। सोमवार की रात करीब सवा दस बजे हयातनगर थाना क्षेत्र के कस्बा हयातनगर में नखासा थाना क्षेत्र के गांव बारीपुर भमरौआ के बरातियों से भरी ओमनी कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

यह बराती बदायूं के थाना इस्लामनगर अंतर्गत गांव मऊ मझेरा से लौट रहे थे। घायल हुए लोगों में गांव बारीपुर भमरौआ निवासी वीर बहादुर, विपिन, सत्यपाल, रामफल, रविंद्र, सुनील, सतीश व एक छह वर्षीय मासूम घायल हुई है। घायलों ने बताया कि गांव बारीपुर भमरौआ से सोमवार की शाम इस्लाम नगर के गांव मऊ मझेरा बरात गई थी। बरात में भोजन करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने हयातनगर चुंगी पर सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि हादसा निजी बस से हुआ है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें