चंदौसी। शासन स्तर से जनपद में कोरोना से निटपने के लिए नौ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। शनिवार को नौ चिकित्सकों में से छह चिकित्सकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई है। कोरोना से लड़ी जा रही जंग में शासन कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहता।
जनपद में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए शासन ने नौ चिकित्सक भेजे गए हैं। डा. दिवाकर सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई, डा. आदेश गौतम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवांसा, डा. अरुण कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनौटा, डा. हेमंत कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवांसा, डा. सचिन वर्मा ने सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र बहजोई तथा डा. शहाबुद्दीन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संभल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई दी। इसके अलावा डा. मोहम्मद आदिल बाबू, डा. आकृति मयंक, डा. पल्लवी सिंह ने अभी ज्वाइन नहीं किया गया है।