बैंककर्मियों ने उसे घेर कर बाहर किया।
संभल जिले के बैंकों में गुरुवार को सुबह दस बजे से ही भारी मारामारी का माहौल रहा। एटीएम बंद थे और ग्राहकों में बैंक के अंदर घुसने के लिए आपाधापी मची हुई थी। बैंकों के प्रबंधकों और कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस के लिए व्यवस्था बनाना कठिन हो गया था। एक्सिस बैंक के बाहर लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई। कैश खत्म होने पर लोगों ने एक्सिस बैंक के अंदर काफी देर तक हंगामा किया।
सरायतरीन की स्टेट बैंक के बाहर कैश न मिलने से गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने आधा घंटे तक सरायतरीन-हयातनगर मार्ग पर स्थित बैंक के बाहर जाम लगाया। जाम की सूचना मिलते ही हयातनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस को बताया कि वे सुबह से ही कतार में हैं लेकिन बैंक खुलने के बाद उन्हें कैश न होने की जानकारी देकर मना कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बैंक के शाखा प्रबंधक से बातचीत करके कैश दिलाने का वादा किया। आक्रोशित लोग सड़क से हट गए।
आर्य समाज रोड स्थित स्टेट बैंक के बाहर बैंक खुलने से पहले लोगों की भीड़ लग गई थी। जैसे ही 10 बजे बैंक खुली तो लोग बैंक के अंदर जाने के लिए धक्का मुक्की करने लगे। पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया तो नोकझोंक हुई। काफी देर तक बैंक के बाहर हंगामा होता रहा। आर्य समाज रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर 12 बजे तक भी लोगों की भीड़ लगी थी। तभी एक युवक आया और बिना कतार के बैंक में चला गया। यह देख लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामा होता देख पुलिस कर्मियों ने बैंक के अंदर गए युवक को बाहर निकाल दिया।
एक्सिस बैंक के बाहर 11.00 बजे अच्छी खासी भीड़ लगी थी। लोग बैंक के अंदर जाने के लिए धक्का मुक्की कर रहे थे। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को रोकने का प्रयास किया तो लोगों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। लोग इसके बाद भी बैंक में जबरन घुस गए लेकिन तब तक कैश खत्म हो गया था। लोगों ने बैंक के अंदर हंगामा करना शुरू कर दिया। बैंक मैनेजर ने लोगों को कैश आने पर रुपये देने का आश्वासन देकर शांत किया।
सरायतरीन में एसबीआई बैंक के बाहर जाम लगा दिया। सरायतरीन की प्रथमा बैंक के शाखा प्रबंधक से एक युवक ने अभद्रता की। बैंककर्मियों ने उसे घेर कर बाहर किया।
संभल जिले के बैंकों में गुरुवार को सुबह दस बजे से ही भारी मारामारी का माहौल रहा। एटीएम बंद थे और ग्राहकों में बैंक के अंदर घुसने के लिए आपाधापी मची हुई थी। बैंकों के प्रबंधकों और कर्मचारियों के साथ-साथ पुलिस के लिए व्यवस्था बनाना कठिन हो गया था। एक्सिस बैंक के बाहर लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई। कैश खत्म होने पर लोगों ने एक्सिस बैंक के अंदर काफी देर तक हंगामा किया।
सरायतरीन की स्टेट बैंक के बाहर कैश न मिलने से गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने आधा घंटे तक सरायतरीन-हयातनगर मार्ग पर स्थित बैंक के बाहर जाम लगाया। जाम की सूचना मिलते ही हयातनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस को बताया कि वे सुबह से ही कतार में हैं लेकिन बैंक खुलने के बाद उन्हें कैश न होने की जानकारी देकर मना कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बैंक के शाखा प्रबंधक से बातचीत करके कैश दिलाने का वादा किया। आक्रोशित लोग सड़क से हट गए।
आर्य समाज रोड स्थित स्टेट बैंक के बाहर बैंक खुलने से पहले लोगों की भीड़ लग गई थी।
जैसे ही 10 बजे बैंक खुली तो लोग बैंक के अंदर जाने के लिए धक्का मुक्की करने लगे। पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया तो नोकझोंक हुई। काफी देर तक बैंक के बाहर हंगामा होता रहा। आर्य समाज रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर 12 बजे तक भी लोगों की भीड़ लगी थी। तभी एक युवक आया और बिना कतार के बैंक में चला गया। यह देख लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामा होता देख पुलिस कर्मियों ने बैंक के अंदर गए युवक को बाहर निकाल दिया।