फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम लखनऊ से करेंगे संभल मुख्यालय का शिलान्यास

Fri, 16 Dec 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद ने सीएम से बातचीत कर पवांसा मुख्यालय के शिलान्यास की सिफारिश की। 20 दिसंबर को प्रदेश की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाना है। उसी दिन लखनऊ में सीएम संभल मुख्यालय का भी शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन



15 दिसंबर-2015 को ही प्रदेश शासन ने संभल जिले का मुख्यालय पवांसा में बनाए जाने को नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसे पूरा एक साल बीत गया लेकिन कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। एक साल पूरा होने पर अमर उजाला में समाचार प्रकाशित हुआ तो लखनऊ में मौजूद कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद ने सीएम से इस मुद्दे पर बातचीत की। फोन पर हुई बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि संभल के जिला मुख्यालय के शिलान्यास के लिए सीएम अखिलेश यादव ने मंजूरी दे दी है। 20 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले विभिन्न परियोजनाओं को शिलान्यास के दौरान ही संभल के मुख्यालय के तौर पर पवांसा का शिलान्यास किया जाएगा।

कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव राजस्व से बातचीत की। शीघ्र ही मुख्यालय निर्माण के लिए धन जारी करने पर भी सहमति बन गई है। जिलाधिकारी संभल भूपेंद्र एस.चौधरी से प्रस्ताव मांग लिया गया है। शीघ्र प्रस्ताव जिला प्रशासन द्वारा लखनऊ भेजा जाएगा। इसके साथ ही 20 दिसंबर तो सूबे के सभी मंत्री अपने अपने जिले में सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं का सिलान्यास, लोकार्पण, शुभारंभ करेंगे। संभल जिले में भी कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद 100 डायल योजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें