फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला कैश, प्रथमा बैंक के सामने जाम लगाया

Wed, 30 Nov 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
बैंक
विज्ञापन
हंगामे और जाम की सूचना पर नरौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब घंटे भर तक अफरा-तफरी की स्थिति रही। मशक्कत के बाद हालात सामान्य हो सके।
विज्ञापन

जनेटा स्थित प्रथमा बैंक शाखा में लंबी कतारों के बीच नकदी नहीं मिलने की आशंका के चलते लोगों के सब्र का बांध टूट गया। कतारों में खड़े बैंक ग्राहक नकदी नहीं होने की सूचना पर भड़क गए। कई गांव के ग्रामीणों ने संभल-चंदौसी मार्ग पर जाम लगा दिया। नरौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। बैंक प्रबंधक जेसी सूर्यवंशी ने कैश उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद भीड़ का गुस्सा शांत हुआ। 
विज्ञापन


उधर, बैंकिंग के लिए मंगलवार को भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हर तरफ अफरा तफरी और भीड़भाड़ का माहौल दिखा। घंटों कतारों में खड़े होकर लोगों ने अपने जरुरी काम निपटाए। एटीएम के बाहर भी लंबी कतारों का नजारा दिखा। नोटबंदी के बाद अभी भी हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। दिन निकलते ही लोग नकदी की तलाश में बैंकों और एटीएम पर कतारों में लगे नजर आ रहे हैं। दिन भर मशक्कत के बाद कुछ को सफलता मिली तो कुछ को मायूस ही लौटना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र में कैश का बुरा हाल है। प्रथमा बैंक शाखाओं में नो कैश की स्थिति से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें