फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला भुगतान, आगरा-मुरादाबाद हाईवे जाम

Wed, 14 Dec 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
रामबाग से भगवान टाकीज तक लगे जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैश नहीं मिला तो गुस्साए लोगों ने कहीं जाम लगाया तो कहीं प्रदर्शन किया। इस बीच लाइन में खड़े खड़े कहीं लोगों की हालत भी खराब है। कतार में खड़े-खड़े तो महिलाएं बेहोश होकर गिर गईं। होश आने पर उन्हें घर पहुंचाया गया। 
विज्ञापन



संभल जिले में लोग करेंसी न मिलने से परेशान हैं। तीन दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुले। स्टेट बैंक असमोली से कैश न मिलने पर ग्राहक आक्रोशित हो उठे। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर समझाने के बाद जाम खोला गया। असमोली में जाम के दौरान लोगों में इस बात से आक्रोश था कि घंटों कतार में लगे होने के बाद भी उन्हें निराश होना पड़ता है। आए दिन बैंकर्स नो कैश का की सूचना लगा देते हैं।


सरायतरीन की प्रथमा बैंक में दोपहर एक बजे के करीब कैश खत्म होने के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि असरदारों को कमीशन लेकर कैश दिया जा रहा है। इसलिए जरूरतमंदों को कैश नहीं मिल रहा है। वहीं शाखा प्रबंधक आरिफ हसन ने कहा कि चार लाख रुपये आए थे जिनका वितरण दोपहर तक हो गया। उन्होंने बताया कि पेंशनर्स को 5-6 हजार तथा शादी वालों के लिए जरूरत के हिसाब से भुगतान दिया गया। बाकी पब्लिक को दो-दो हजार रुपये दिए गए हैं। 
विज्ञापन



प्रथमा बैंक सौंधन में दो महिलाएं बेहोश हुईं। सौंधन मिलक निवासी भूरी पत्नी रत्नपाल करेंसी पाने की चाहत से कतार में लगी हुईं  थीं। अचानक कुछ लोगों ने हंगामा किया और धक्का मुक्की हुई तो वह बेहोश होकर बैंक के बाहर गिर गईं। दूसरी तरफ भंडी गांव निवासी बब्ली पत्नी मित्रपाल लंबे समय तक बैंक की कतार में लगे रहने की वजह से थककर परेशान हो गईं। अच्छी बात यह थी कि उन्होंने बैंक से कैश निकाल लिया था और कैश निकाल वह बाहर आ रहीं थीं। लोगों की भीड़ के बीच सांस लेने में दिक्कत हुई तो वह बेहोश होकर गिर गयी। उनके पति ने बमुश्किल भीड़ से उन्हें निकाला और पानी पिलाकर उन्हें होश में लाया गया। सौंधन में प्रथमा बैंक के बाहर दिन भर अफरातफरी का नजारा रहा। पुलिस के समझाने पर लोगों की जमकर नोकझोंक की। बैंक में सुबह 8 बजे  से ही भीड़ लग गई थी।

नहीं मिला भुगतान, आगरा-मुरादाबाद हाईवे  जाम
धनारी। मंगलवार को बैंक खुलने से पहले रुपये निकालने के लिए भीड़ लग गई। बैंक खुलने पर भुगतान लेने के लिए भारी धक्का मुक्की होने लगी। पुलिस ने पहुंच कर लोगों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन भीड़ उग्र होती जा रही थी। बैंक पर मौजूद लोगों ने बताया कि उसी समय एक मुकुटपुर का डीलर 25 पासबुक भुगतान लेने के लिए अंदर जाने लगा। लोगो को पता लगने पर पकड़ लिया। लोग मारपीट करने के लिए दौड़ पड़े।

बैंक पर मौजूद भीड़ ने डीलर को बाहर भेज दिया। मानकपुर की भगवानदेई ने बताया कि बैंक कर्मियों ने मुकुटपुर के लाला को 80 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद मात्र बीस किसानों को दो-दो हजार रुपये का भुगतान होने के बाद बैंक कर्मियों ने रुपये खत्म होने का बहाना बना दिया। आक्रोश बढ़ने पर लोगों ने आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। यातायात बाधित हो गया। दो घंटे बाद थानाध्यक्ष योगेन्द्र कृष्ण यादव भारी फोर्स के साथ पहुंचे। लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। इधर बैंक कर्मियों ने बैंक का  शटर लगाकर अंदर से बंद कर लिया। शाम 5 बजे तक लोग बैंक पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें