फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नवविवाहिता ससुर व देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sat, 01 Mar 2025 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने ससुर और देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक की शादी 17 फरवरी को बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। शाम को युवक नवविवाहिता को लेकर घर पहुंचा था। आरोप है कि विवाहिता अपने कमरे में युवक का इंतजार कर रही थी, तभी ससुर व देवर कमरे में घुस आए और नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। शादी के कुछ दिन बाद मायके वाले नवविवाहिता को ससुराल से बुलाकर घर ले गए। वहां नवविवाहिता ने सारी बात परिजनों को बताई। बेटी के साथ ससुराल में उसके ससुर व देवर के द्वारा दुष्कर्म करने की बात सुनकर मायके वाले दंग रह गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि नवविवाहिता की ओर से ससुर व देवर पर गैंगरेप करने के आरोप में तहरीर मिली है। नवविवाहिता के साथ गैंगरेप की घटना संदिग्ध लग रही है। जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें