फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: झाड़ियों में मिला नवजात, सीएचसी में भर्ती कराया

Wed, 14 Oct 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगावास में मंगलवार सुबह झाड़ियों में नवजात मिलने की चर्चा होते ही मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

गांव में सुबह एक महिला गोबर डालने जा रही थी, तभी उसे झाड़ियों के बीच से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। देखने पर झाड़ियों में नवजात पड़ा मिला। महिला ने गांव में जाकर ग्रामीणों को बताया, जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और नवजात को गांव में एक घर ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अपने संरक्षण में लेकर गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। झाड़ियों में नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा, इस बारे में अभी जानकारी नहीं हो सकी है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी संदीप मलिक ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी थी। पुलिस ने नवजात को सीएचसी में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें