फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिलेगी राहत, मंडी समिति में आज से संचालित होंगे दो और क्रय केद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। धान की बिक्री के लिए कई-कई घंटे तक क्रय केंद्र पर इंतजार करने वाले किसानों को अब राहत मिलेगी। मंडी समिति में अभी तक एक ही क्रय केंद्र है लेकिन गुरुवार को दोपहर से दो और क्रय केंद्र खुल जाएंगे। नाहरठेर स्थित एफसीआई के क्रय केंद्र को संभल मंडी भेजा गया है। यूपीएसएस के गुमसानी स्थित क्रय केंद्र को भी संभल मंडी समिति के लिए स्थानांतरित किया गया है। यही क्रय केंद्र गुरुवार से खरीद शुरू करेंगे।
विज्ञापन

संभल मंडी में सबसे अधिक धान आता है। एक दिन में दस हजार क्विंटल तक धान की आवक हो रही है लेकिन क्रय केंद्र सिर्फ एक है। इसलिए किसानों को धान की बिक्री करने में दिक्कत आ रही है। आरएफसी और डिप्टी आरएमओ ने इसे लेकर दो क्रय केंद्र और खोलने का निर्णय लिया। डिप्टी आरएमओ विजेयता सिंह ने बताया कि दो क्रय केंद्र गुरुवार से संचालित हो जाएंगे। मंडी सचिव सर्वेश कुमार का कहना है कि इन क्रय केंद्रों के लिए वह स्थान देने के लिए तैयार हैं। मंडी में धान की आवक भी हो रही है। इस बीच तहसीलदार करमवीर सिंह ने मंडी स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें