फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोटरी क्लब के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रोटरी क्लब चंदौसी रॉयल्स का अधिष्ठापन समारोह का आयोजन बिसौली गेट के रोटरी नेत्र चिकित्सालय में किया गया। इसमें क्लब के नव निर्वाचित सदस्यों को पद की शपथ दिलाई गई। समारोह की शुरूआत में छोटे- छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मनमोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे डिस्ट्रिक गवर्नर नितिन अग्रवाल, मुकेश सिंघल, भुवनेश वार्ष्णेय, विजय कुमार, लोकेश वार्ष्णेय आदि ने नव निर्वाचित अध्यक्ष वंदना अग्रवाल, सचिव शिल्पी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पराग अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लब द्वारा आगामी वर्ष के सेवा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। साथ ही क्लब की वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में चिकित्सकों व प्रशासनिक अधिकारियों को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। संचालन वरिष्ठ रोटेरियन राहुल अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर संगीता भार्गव, नैंसी अग्रवाल, विजय कुमार, लोकेश वार्ष्णेय, निखिल अग्रवाल, राजीव कृष्णा, आशीष बंसल, वीरेश अग्रवाल, दिलीप रस्तोगी, अंकित वार्ष्णेय, पुनीत चौधरी, दीपेश गुप्ता, विपिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें