फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिला सैनी सभा की नई कार्यकारिणी निर्वाचित, जिलाध्यक्ष बने जयंत

Mon, 17 Aug 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला सैनी सभा की रविवार को नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जयंत सैनी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, सोनू सैनी एडवोकेट, हितेश सैनी, कुमरपाल सैनी और पप्पू सैनी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। अरविंद सैनी को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि सोनू सैनी, मोनू सैनी, राहुल सैनी, वीर सिंह सैनी को जिला मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा रूपकिशोर सैनी को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया है। जसवीर सैनी को जिला प्रचार मंत्री, मनोज सैनी को जिला संगठन मंत्री, एडवोकेट राजेंद्र सिंह सैनी को विधि सलाहकार, एमके सैनी को जिला मीडिया प्रभारी, पंकज सैनी उर्फ पीके सैनी को सोशल मीडिया प्रभारी और विपिन सैनी को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी सदस्य में शूरवीर सैनी, पंकज सैनी, मुनीश सैनी, ब्रजेश सैनी, सर्वेश उर्फ गुड्डू सैनी, रोहताश सैनी, बबलू सैनी, रमेश सैनी, आकाश सैनी, सतीश सैनी शामिल किए गए हैं। मुख्य अतिथि परमेश्वर लाल सैनी ने कहा कि किसी भी समाज की असली ताकत उसकी एकता और संगठन में होती है। उन्होंने पदाधिकारियों से समाज हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे डॉ.चेतन स्वरूप सैनी ने कहा कि जिला सैनी सभा समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य करेगी। उन्होंने नई कार्यकारिणी से संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक समाज बंधुओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान एडवोकेट ईश्वर चंद्र सैनी, अमर सिंह सैनी, चंद्रपाल सैनी, भूपसिंह सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवचंद सैनी, श्रीराम सैनी, तेजपाल सैनी, बसंत सैनी, संजीव सैनी, लाखन सैनी, मेहर सिंह सैनी, जीतू सैनी, डॉ.राज सैनी आदि थे। अध्यक्षता डॉ.चेतन स्वरूप सैनी ने की। संचालन शांति स्वरूप सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें