फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बारिश में बद से बदतर हो रहे हनुमानगढ़ी नई बस्ती के हालात, घरों में घुसा पानी

Mon, 17 Aug 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बारिश में हनुमानगढ़ी नई बस्ती के हालात बद से बदतर हो गए हैं। मकानों से ऊंची सड़कें और नाले में पानी का उल्टा बहाव लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। शनिवार की आधी रात से हुई मूसलाधार बारिश से दर्जन भर से अधिक घरों में पानी घुस गया। कमरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी हुई। रात भर बाल्टियों से पानी फेंकते हुए लोगों ने रात गुजारी। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के पानी का बहाव सही हो जाए तो समस्या कम हो सकती है।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी नई बस्ती की करीब 4500 की आबादी है। वहां पिछले वर्षों में जलनिकासी न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती थी। लोगों की मांग पर पालिका की ओर से पिछले वर्ष नाला निर्माण और बस्ती में सड़कों का निर्माण कराया गया था। सड़कें बनने से दर्जनों मकान सड़क से तीन से चार फीट तक नीचे हो गए। वहीं बिजलीघर के बाहर खंभे नहीं हटने से नाला निर्माण अटका हुआ है। जिससे नाले में पानी का बहाव सही नहीं हुआ। जिससे बारिश में नाले का पानी उल्टा बह कर आबादी में घुस पड़ता है। शनिवार को आधी रात दो बजे से मूसलाधार बारिश हुई। नई बस्ती के दर्जन भर से अधिक घरों में पानी घुस गया। आलम ये हो गया कि कमरों में भी घुटनों पर जलभराव हो गया। जिससे लोगों ने परिवार के साथ बाल्टियों से पानी फेंक कर रात गुजारी। सुबह तक कमरों से पानी फेंकने का सिलसिला चलता रहा। कई घरों के फर्श और दीवारें तक चटक गईं। लोगों ने दोबारा से फर्श पड़वाए लेकिन वह भी चटकने लगे हैं। शकुंतला देवी, पंकज शर्मा, राकेश कुमार, सोहनलाल, सरस्वती देवी, श्यामकली, मुनीष, शेर सिंह आदि के घरों में बारिश और नाले का पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें