फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेजा मेला में बच्चों व महिलाओं ने की खरीदारी

Wed, 06 Apr 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
नेजा मेला में खरीदारी करते कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
सैयद सलार मसूद गाजी की याद में मंगलवार को शाहवाजपुर सूरा नगला गांव में नेजा मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। अकीदतमंदों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मेले में हाजिरी लगाई। मेले में विभिन्न संगठनों द्वारा शिविर लगाए गए थे। एसडीएम जेबी सिंह, सीओ अफसर अब्बास जैदी सुरक्षा पर नजर रखे रहे।
विज्ञापन


महिलाओं व बच्चों ने भी जमकर खरीदारी की। मेले में राजनीतिक दलों के नेता इकट्ठा हुए। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद ने किसानों के साथ मिलकर कृषि उपकरणों की खरीदारी की।

पूर्व सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क अपने समर्थकों के साथ सपा के शिविर में बैठे। सुरक्षा के लिहाज से मौजूद कोतवाली प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि छह अप्रैल को संभल की पालिका परिषद के मैदान में नेजा के मेला लगाया जाएगा। उसकी भी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


सैयद सलार मसूद गाजी की याद में आयोजित नेजा मेला एक परंपरा है। शादी के बाद पहले नेजा मेले में दुल्हनों को पूर्ण शृृंगार करके बैठाए जाने की भी परंपरा है। बुजुर्गों का कहना है कि सैयद सलार मसूद गाजी की अगुवाई में लड़ाई हुई थी।

तमाम ऐसे नौजवान भी गए थे जिनकी शादी का पहला वर्ष था। उनकी बीबियां शृृंगार करके उनका इंतजार कर रही थीं। तब यह परंपरा चली आ रही है। शादी के बाद पहले वर्ष में आयोजित नेजा मेले में दुल्हनें सज धजकर बैठती हैं और पड़ोसी तथा रिश्तेदार उन्हें देखने पहुंचते हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें