फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न पंचायत सचिवालय बनवाया और न ही हैंडपंप रीबोर कराया, धन फिर भी निकाला

सार

खंड विकास अधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।गांव बिचपुरी निवासी सुनील कुमार ने शिकायती पत्र में कहा कि गांव में तीन सरकारी हैंडपंप रिबोर कराए गए हैं। इसी तरह पंचायत सचिवालय का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ लेकिन प्रधान और पंचायत सचिव ने 12 फरवरी को ही 1.75 लाख रुपये ग्राम निधि से पंचायत सचिवालय निर्माण के नाम पर निकाल लिए। सात महीने बीत जाने के बाद भी पंचायत सचिवालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिचपुरी में सरकारी हैंडपंप रिबोर होना दिखाकर और पंचायत सचिवालय का निर्माण कराए बिना ही धनराशि निकाल ली गई। मामले में खंड विकास अधिकारी से शिकायत की गई। खंड विकास अधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव बिचपुरी निवासी सुनील कुमार ने शिकायती पत्र में कहा कि गांव में तीन सरकारी हैंडपंप रिबोर कराए गए हैं। जिसकी धनराशि 21 मई 2021 को एक लाख एक हजार रुपये निकाल ली गई है। जबकि गांव में कोई सरकारी हैंडपंप रिबोर नहीं हुआ है। इसी तरह पंचायत सचिवालय का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ लेकिन प्रधान और पंचायत सचिव ने 12 फरवरी को ही 1.75 लाख रुपये ग्राम निधि से पंचायत सचिवालय निर्माण के नाम पर निकाल लिए। सात महीने बीत जाने के बाद भी पंचायत सचिवालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन ने बताया कि पंचायत सचिवालय के निर्माण कार्य के लिए 1.75 लाख रुपये ग्राम निधि से निकाले गए हैं। तीन सरकारी हैंडपंप रिबोर के मामले की शिकायत ग्रामीण के द्वारा की गई है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें