फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीनों पर बने मदरसों को सरकार चलाए : बर्क

सार

मदरसों के सर्वे करने की प्रक्रिया को लेकर बयानबाजी लगातार की जा रही है।जब सरकार सर्वे करा रही है तो संचालन भी कराए।11 बिंदुओं के आधार पर हो रहे सर्वे में मुख्य बिंदु आर्थिक स्थिति का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदरसों के सर्वे करने की प्रक्रिया को लेकर बयानबाजी लगातार की जा रही है। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बयान दिया कि सरकारी जमीनों में बने मदरसों को तोड़ देना चाहिए। इस बयान से संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मदरसों को तोड़ा नहीं जाए, बल्कि सरकार इन मदरसों को चलाए। जिन मदरसों की मान्यता नहीं है। उनको सरकार मान्यता दे और हर संभव मदद करे। जिससे मुस्लिम बच्चों की शिक्षा पर कोई असर न पड़े। सांसद ने कहा कि मदरसों को तोड़ना हल नहीं है। जब सरकार सर्वे करा रही है तो संचालन भी कराए। जिससे मदरसा संचालकों को भी राहत मिल सके।
मालूम हो शासन की ओर से मदरसों का सर्वे कराया जा रहा है। 11 बिंदुओं के आधार पर हो रहे सर्वे में मुख्य बिंदु आर्थिक स्थिति का है। सर्वे में पता लगाया जा रहा है कि मदरसों के संचालन के लिए आर्थिक मदद कहां से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें