फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घने कोहरे ने रफ्तार पर लगाया ब्रेक, दृश्यता शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। घने कोहरे के चलते दृश्यता शून्य हो गई है। यह स्थिति पिछले तीन दिनों से है। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे तक यही स्थिति रही। सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालकों को तब हुई जब मुख्य मार्गों पर सफेद पट्टी नहीं दिखी और मोड़ पर संकेतक भी लगा नहीं मिला। डिवाइडर भी स्पष्ट रूप से नजर नहीं आ रहे। क्योंकि जो रेडियम लगा होता है वह खत्म हो चुका है।
विज्ञापन

वाहन चालकों का कहना है कि घने कोहरे में मुख्य मार्ग के किनारे लगी सफेद पट्टी से ही चला जाता है। कई जगह सफेद पट्टी नहीं है। मोड़ पर संकेतक नहीं लगा है। इससे दुश्वारी होती है। ब्रेकर भी परेशानी का कारण बनते हैं। दरअसल संभल से मुरादाबाद मार्ग पर कई बड़े ब्रेकर बने हैं और मोड़ पर संकेतक भी नहीं लगे हैं। कई स्थानों पर सफेद पट्टी भी धुंधली हो चुकी है।
यह स्थिति तब है जब यातायात पुलिस ने लोकनिर्माण विभाग को एक सूची दी है जिसमें कहा है कि अधूरे मानक वाले सभी स्थान दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र हैं। इस सूची में ब्लैक स्पॉट का जिक्र करते हुए सुधार कराने की बात कही है। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें