चंदौसी बाल विद्या मंदिर में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को कक्षा चार व पांच की छात्राओं का खो- खो का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। वहीं, छठीं से आठवीं कक्षा तक की छात्राओं के बीच बैडमिंटन का मैच खेला गया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के छठे दिन शनिवार को खो-खो का सेमीफाइनल मुकाबला टैगोर और नेहरू हाउस के बीच खेला गया। जिसमें नेहरु हाउस ने जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में शास्त्री हाउस ने इंदिरा हाउस को हराकर जीत दर्ज की। कक्षा छह से आठवीं की छात्राओं के बीच बैडमिंटन के पहले मुकाबले इंदिरा व टैगोर हाउस आमने-सामने रहे। इसमें टैगोर हाउस विजयी रहा। जबकि, दूसरे मुकाबले में नेहरू हाउस ने शास्त्री हाउस को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में अथर्व पाठक ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान प्रधानाध्यापिका श्रुति अग्रवाल, ममता नागर मौजूद रहीं।