फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बेटियों के हाथ पीले करने में रोड़ा बन रही अफसरों की लापरवाही

Tue, 05 Dec 2023 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गरीब बेटियों के हाथ पीले करने में अधिकारियों की लापरवाही रोड़ा बन रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब तक जिले में 660 के सापेक्ष 389 आवेदन बीडीओ और नगर निकाय स्तर पर लंबित हैं। इस कारण समय पर सामूहिक विवाह का समारोह नहीं हो पा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोहम्मद मुश्ताक अहमद का कहना है कि सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराने के लिए जैम पोर्टल पर निविदा मांगी गई हैं। निविदा की पांच दिसंबर अंतिम तिथि है। इसके बाद आठ दिसंबर को संस्था का चयन कर लिया जाएगा और 15 दिसंबर तक समारोह आयोजित करके विवाह कराए जाएंगे।
विज्ञापन

संभल। सामूहिक विवाह समारोह में दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए कन्या के खाते में 35000 रुपये सहायता राशि अंतरित की जाती है। वहीं, विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कपड़े, बिछिया, पायल, बर्तन आदि पर 10 हजार रुपये खर्च होते हैं। विधवा, परित्यक्ता/ तलाकशुदा के मामले में 5000 रुपये तक की वैवाहिक सामग्री दी जाती है और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए 6000 रुपये प्रति जोड़ा व्यय किया जाता है।
योजना के अंतर्गत ऑनलाइन वेबसाइट https://cmsvy.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत लाभ पाने के लिए लाभार्थी आधार डेमोग्राफिक प्रमाणीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक अपना आवेदन पत्र जन सुविधा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर), जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, साइबर कैफे, निजी इंटरनेट केंद्र अथवा विभाग वेबसाइट से भर सकते हैं। आवेदक द्वारा आवेदन विवाह की निर्धारित तिथि के न्यूनतम एक सप्ताह पहले ही करना होगा। आवेदन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर स्वीकार होगा।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डीआरडीए ने बीडीओ और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक करके योजना के तहत ऑनलाइन हुए आवेदनों का शीघ्र ही सत्यापन पूरा कराए जाने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि इस कार्य में ढिलाई न बरती जाएं। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में सामूहिक विवाह भी शामिल है। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, बीडीओ प्रेमपाल, रिजवान हुसैन, कमलकांत सिंह, अखिलेश कुमार, अजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें