बहजोई में नीट की परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से निकलते परीक्षार्थी।
- फोटो : CHANDAUSI
नगर में बनाए गए नीट को लेकर दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिस पर कुल 908 परीक्षार्थियों में से 881 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 27 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इस बीच केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती रही। आला अफसर भी अधीनस्थों से पल-पल की खबर लेते रहे।
बहजोई में नीट के लिए चंदौसी रोड स्थित भगतजी इंटरनेशनल स्कूल व इसलामनगर रोड स्थित एंग्लोवैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में दोपहर 1.50 बजे से परीक्षार्थियों ने प्रवेश शुरू कर दिया था। इनमें भगतजी इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में कुल 216 में से 210 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यहां 6 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसी प्रकार एंग्लोवैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में में कुल 692 परीक्षार्थियों में से 671 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। यहां 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भागीदारी नहीं की।