Navratri: Worship of Mother Shailputri on the first day
- फोटो : CHANDAUSI
शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को सुबह से ही देवी-मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लग गई। मंदिरों से लेकर घरों तक विधि विधान से कलश स्थापना हुई। महाशक्ति मां दुर्गा की लोगों ने आराधना की। घरों में हवन-पूजन भी हुए।
संभल के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित सिद्धपीठ श्री चामुंडा देवी मंदिर में सोमवार को भोर से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचने शुरू हो गए थे। मंदिर परिसर के बाहर मेला लगा। जिसमें बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। शाम को मंदिर में महाआरती हुई। मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।