कलश स्थापना का मुहूर्त
पहला मुहूर्त सुबह 6 बजकर 13 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक।
दूसरा मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 मिनट से 12:50 मिनट तक।
आचार्य प्रमोद कृष्णम करेंगे विशेष पूजा अर्चना
संभल।
श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम चैत्र नवरात्रों में विशेष अनुष्ठान करेंगे। वे श्री कल्कि धाम में ही प्रवास करेंगे, इस दौरान श्री कल्कि धाम गर्भगृह के समीप बनी हुई विशेष कुटी में श्री कल्कि पीठाधीश्वर का आसन रहेगा। श्री कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि श्री कल्कि धाम निर्माण निर्विघ्न संपन्न हो, इस निमित्त इस विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन हो रहा है। नवरात्रों के अंतिम दिवस पर महायज्ञ एवं भंडारा किया जाएगा।
इनसेट
फलों की दुकानों और ठेलों पर उमड़ी भीड़
- चैत्र नवरात्र से पूर्व संध्या पर फलों की दुकानों व ठेले पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार फलों के रेटों में बढ़ोतरी हुई हैं। हालांकि नवरात्रि में फलों के प्रसाद का विशेष महत्व होता है, इसलिए इसकी बिक्री भी ज्यादा हो रही है। फल विक्रेता अरविंद कुमार ने बताया कि कई फलों में काफी तेजी है। बाकी सामान्य रूप से बिक रहे हैं।