फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिना आई के अब केमिस्ट नहीं बचेंगे नारकोटिक दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जनपद में बिना आईडी के नारकोटिक दवाओं की बिक्री अब केमिस्ट नहीं कर सकेंगे। साथ ही वितरण का विवरण भी संरक्षित करना होगा। औषधि निरीक्षक मुकेशचंद्र जैन ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। यदि इसका कहीं पर उल्लंघन हुआ तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इस आदेश के बाद केमिस्ट एसोसिएशन ने बुधवार को संभल स्थित दुर्गा कॉलोनी में ज्ञानदीप मंदिर में बैठक संपन्न हुई। इसमें तय किया गया कि केमिस्ट अब नारकोटिक्स श्रेणी की दवा नकद नहीं बचेंगे। उन्हें ऑनलाइन या चेक के जरिए भुगतान लेना होगा। खरीद और बिक्री का स्थाई रजिस्टर भी रखना होगा। इसमें पूरी जानकारी भरनी होगी। बताया कि शेड्यूल एच 1 में 46 प्रकार की दवाइयां आती हैं।
अवधेश वार्ष्णेय ने बताया कि हर फुटकर विक्रेता को रजिस्टर में आठ खाने बनाने होंगे। पहले खाने में मरीज (खरीदार) का नाम और पता आधार और मोबाइल नंबर सहित, दूसरे खाने में दवा लिखने वाले डॉक्टर का नाम उसकी पंजीकरण संख्या और पता, तीसरे खाने में दवा का ब्रांड नाम, चौथे में दवा की मात्रा, पांचवें में बैच नंबर, छठे में एक्सपायरी डेट, सातवें में बिल नंबर और आखिरी खाने में बिल की तिथि लिखनी होगी। बैठक में सुबोध पाल, मोहम्मद शाहनवाज, सुनील राधू, हेमंत वार्ष्णेय, अरबाज शाह, मोहित गांधी, सौरभ गुप्ता, मोहम्मद हमजा, सतीश यादव आदि रहे। संचालन अजय शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें