गुलाम नबी आजाद द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तुलना आतंकी संगठन आइएसआइएस करने से हिंदूूवादी संगठनों में खासा रोष है। हिंदू जागरण मंच ने गुलाम नबी आजाद का पुतला फूंका कर नाराजगी जताई।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मंगलवार की दोपहर ब्रह्म बाजार में एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष संजय ढाबा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए गुलाम नबी आजाद का पुतला फूंका। प्रांतीय प्रचार प्रमुख कौशल किशोर ने कहा कि कांग्रेस न उसके नेता मानसिक रोगी हो गए हैं।
जिसके मन में जो आता है, वह कह देता है, भारत के राष्ट्रभक्त संगठन संघ की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस से करना गुलामनबी आजाद के मानसिक दिवालियापन है। कांग्रेस मुद्दाविहीन होने के कारण देश में हिंदू व राष्ट्रीय विरोधी लोगों का समर्थन कर रही है। संगठन गुलाम नबी आजाद के बयान का पुरजोर विरोध करता है।
प्रदर्शन में गुलशन वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, मोहित कश्यप, राज मौर्य, मोनू सक्सेना, राजकुमार, अन्नू शर्मा, सुरेश मौर्य, टिल्लू, लकी, पप्पू मौर्य, पंकजश्री आदि रहे। बहजोई में हिंदू जागरण मंच, मेरठ प्रांत के बैनर तले कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका गया। कपिल दीवाना, नरेश कश्यप, दुर्गेश मौर्य, उमेश, आशीष तूफानी, रामप्रकाश कश्यप, सतीश शर्मा, रवि कश्यप, नवीन बाबा, मोनू कृष्णा, पारस सोनी व रंजीत चीनू मौजूद रहे।