फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बकरीद पर 30 मस्जिदों में होगी नमाज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। गुरुवार को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। नगर और गांव सैंजना मुस्लिम समेत करीब 30 मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बकरीद के मद्देनजर 70 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस प्रशासन ने कुर्बानी के बाद निकलने वाले अपशिष्ट को निर्धारित गड्ढों में ही डालने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पशुपालकों को नोटिस जारी कर त्योहार के दौरान अपने पशुओं को बाहर न निकालने की हिदायत दी गई है।
बताया गया कि नगर गुन्नौर की आबादी करीब 50 हजार है, जिसमें लगभग 70 प्रतिशत मुस्लिम परिवार निवास करते हैं। नगर में जामा मस्जिद, सुन्नी नूरानी मदीना मस्जिद, लाल मस्जिद, मजनू शाह मस्जिद, दालान वाली मस्जिद, काजियान मस्जिद और रजा मस्जिद समेत 30 से अधिक मस्जिदें हैं। वहीं, सैंजना मुस्लिम में मदीना मस्जिद, जामा मस्जिद, पूर्व वाली मस्जिद और बीच वाली मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन

नगर की सुन्नी नूरानी मदीना मस्जिद के मौलाना हाफिज फुरकान रजा ने बताया कि ईद की नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होकर 30 मई के सूर्यास्त तक तीन दिन चलेगा। मौलाना ने लोगों से अपील की कि कुर्बानी सार्वजनिक स्थानों पर न करें, बल्कि निर्धारित और बंद स्थानों पर ही करें। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने और अपशिष्ट पदार्थों को गड्ढा खोदकर दफनाने की सलाह देते हुए उन्होंने विशेष रूप से कहा कि खून नालियों या सड़कों पर न बहने दिया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर मस्जिद सदर अकील खान उर्फ गुड्डा भैया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें