फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन करने वाले पांच उम्मीदवार करोड़पति

Tue, 24 Jan 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरा स्थान भाजपा की गुलाब देवी का है। वह चंदौसी के बीएमजी इंटर कालेज की प्रधानाचार्य हैं। डा. अरविंद गुप्ता सर्जन हैं। उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र के साथ एक शपथ पत्र भी दाखिल किया है। इसमें उन्होंने स्व अर्जित तथा पुरखों की संपति का ब्यौरा दिया है। 
विज्ञापन


 इन शपथ पत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संभल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डाक्टर अरविंद गुप्ता, अजीत कुमारा राजू, नरेंद्र सिंह और बसपा  के प्रत्याशी रफत उल्ला उर्फ नेता छिद्दा, विरमावती करोड़पति हैं। गुलाब देवी की कुल संपति एक करोड़ से नीचे है। डा. अरविंद के पास बाग बगीचा, प्लाट और गाडी है। ज्यादा संपति के मालिक होने के साथ-साथ डाक्टर अरविंद और उनकी पत्नी ज्यादा कर्जदार भी हैं। जबकि बसपा के रफतउल्ला और अजीत कुमार राजू के ऊपर कर्ज नहीं है। 

प्रत्याशी का नाम- डा. अरविंद गुप्ता (60 वर्ष)
विधानसभा क्षेत्र- संभल, पार्टी भाजपा
शिक्षा-एमबीबीएस, एमएस
कुल संपत्ति 7,73,72,507 रुपये की कुल संपत्ति है। इसमें एक बाग, बगीचा, कार, प्लाट और रिवाल्वर शामिल है। कुल देनदारी  2,67, 31,484 रुपये।  
पत्नी डा. रुपाली की कुल संपत्ति- 8,15,56,403 रुपये है। कुल देनदारी 1,53,50036 रुपये है।
राजनीतिक सफर-पहली बार संभल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बने। भाजपा में लंबे समय से हैं। 
शस्त्र- रिवाल्वर है।

प्रत्याशी का नाम- रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा (57)
विधानसभा क्षेत्र संभल, पार्टी-बसपा
शिक्षा-साक्षर
पति-पत्नी की कुल संपति- 2,45,25,883
कुल देनदारी- शून्य
शस्त्र- रिवाल्वर एवं रायफल।
राजनीतिक सफर- 2012 में भी बसपा से चुनाव लड़े।

प्रत्याशी का नाम- विरमावती (47 वर्ष) 
शिक्षा-साक्षर
विधानसभा क्षेत्र-चंदौसी, बसपा
पति-पत्नी की कुल संपति-2,78,08,447
कुल देनदारी- 71,30,018
शस्त्र- विरमावती के पास एक  रिवाल्वर है। उनके पति के पास एक रिवाल्वर और रायफल है।
(विरमावती के नाम मुरादाबाद में बंदूक की दुकान, पति गिरीश चंद्र के पास पेट्रोल पंप है, एक टैंकर और दो कारों समेत कुल 20 लाख मूल्य के वाहन हैं)
राजनीतिक सफर-पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं हैं। 

नाम- नरेंद्र सिंह (65 वर्ष)
शिक्षा- इंटरमीडिएट।
असमोली विधानसभा क्षेत्र, भाजपा।  
कुल संपति-1,88,79,562 रुपये
कुल देनदारी-6,50,000
 शस्त्र-बंदूक
राजनीतिक सफर-कई बार संभल के ब्लाक प्रमुख रहे। लंबे समय से भाजपा में हैं।

प्रत्याशी का नाम- अजीत कुमार राजू (41 वर्ष)

गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र, भाजपा
पति पत्नी की कुल संपति-1,75,34,467
देनदारी शून्य। 
शिक्षा- इंटरमीडिएट
इनके पास 12 लाख रुपये                 कीमत की एक नई इनोवा है। एक पुरानी बुलेरो है। तीन लाख रुपये मूल्य है। 
राजनीतिक सफर- उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा                   राज्यमंत्री रहे। एमएलसी भी रहे।

प्रत्याशी का नाम- गुलाब देवी (61वर्ष) 
शिक्षा-एमए बीएड
पति पत्नी की कुल संपति-40,97,000
पति पर कुल कर्ज-20,00,000
(इनके पास के एक दूध की डेरी है। पति के पास  मोटरसाइकिल है।           खुद के पास एक कार है। जिसकी कीमत तीन लाख है, गुलाब                 देवी के पास 110 ग्राम सोना             और 100ग्राम चांदी के आभूषण हैं.पति के पास 50 ग्राम सोने                 के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शस्त्र-पति के पास दोनाली  बंदूक।
राजनीतिक सफर- उत्तर                    प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री                  रहीं। कई बार चंदौसी से विधायक रहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें