थाना बनियाठेर क्षेत्र के ढकनगला निवासी रामअवतार सिंह पुत्र किशोरीलाल बुधवार को सुबह करीब आठ बजे बुबाई के लिए तैयारी करने खेत पर पहुंचे। शाम करीब तीन बजे खेत पर ही रामअवतार सिंह की मौत हो गई। पड़ोसी खेत वाले ने परिजनों को सूचना दी। परिजन खेत पर पहुंचे।
बेटे विपिन कुमार ने बताया कि कई दिन से उनके पिता बैंकों के चक्कर लगा रहे थे। फसल की बुवाई के लिए नगदी नहीं मिली। इसी को लेकर चिंतित थे। विपिन का कहना है कि पिता की मौत सदमे के कारण हुई है। परिवार में कोहराम छा गया। कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव धर्मपुर रत्ता निवासी चंद्रपाल पुत्र सेवाराम चार दिन से बीमार था। चंद्रपाल की मां प्रेमवती ने बेटे के इलाज के लिए गांव से ही रुपये उधार लिए थे। उधारी बतौर हजार पांच सौ रुपये के नोट मिले थे। इलाज के लिए हजार पांच सौ रुपये के नोट से इलाज करने से इंकार कर दिया। इलाज के अभाव में सुबह करीब आठ बजे चंदपाल ने दम तोड़ दिया।