फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गुमथल में जाहरवीर मंदिर पर लगा नागपंचमी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव गुमथल गांव में मंगलवार को जाहरवीर मंदिर पर नाग पंचमी का एक दिवसीय मेले का आयोजन किया। दिन भर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन देखने को मिली। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विजय पताका, घी, दूध, हलवा, पुडी का प्रसाद चढ़ा कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य पुजारी हीरामुनी बाबा ने बताया कि खेड़ा स्थित जाहरवीर मंदिर पर नाग पंचमी के अवसर पर मेला का आयोजन होता है। इसमें बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़ों ने हाजिरी लगाकर अपने सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। जिन घरों में हाल ही में बच्चों का जन्म हुआ है, उस परिवार के सदस्य विजय पताका लेकर पूजन करने और हवन में आहुति देकर बच्चों के सुखद भविष्य की कामना करते हैं। मेले के दौरान राकेश कुमार, ईश्वरी सिंह, तेजपाल सिंह, नंदकिशोर दिवाकर, शुगर पाल, दीपक कुमार, राकेश पाल, दौलतराम, ऋषिपाल, पप्पू, धान सिंह आदि का सहयोग रहा।

चंदौसी में भी घर-घर किया गया नागपंचमी पूजन
चंदौसी। नगर में भी घर-घर नागपंचमी पूजन किया गया। सीता आश्रम मूंछों वाले शिव मंदिर के सामने स्थित नागदेवता मंदिर पर दूध आदि चढ़ाने के लिए सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई। भक्तों ने विधिविधान से पूजा अर्चना की और परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। उधर मोहल्ला खुर्जा गेट स्थित शिव नागेश्वर मंदिर पर नाग पंचमी के उपलक्ष्य में पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें