फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मस्जिद के आगे बनी मजार को मुतवल्ली का तोड़ने से इन्कार, बोले-प्रशासन जैसा चाहे करे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई मार्ग पर चौधरी सराय तक चौड़ीकरण को लेकर फूल वाली मस्जिद का अगला हिस्सा तोड़ लिया गया है लेकिन अब मस्जिद के आगे मजार को लेकर पेच फंस रहा है। मस्जिद के मुतवल्ली हाजी दूल्हा खां का कहना है कि मजार बुजुर्गों की हैं। खुद मजार को नहीं तोड़ेंगे। यह मसला प्रशासन का है, वह जैसे चाहे कर सकता है। चौधरी सराय के पास फूल वाली मस्जिद का अगला हिस्सा चौड़ीकरण को लेकर जद में आया था। प्रशासन की टीम ने सर्वे करते हुए मकानों और दुकानों के साथ-साथ मस्जिद पर भी निशान लगाया था। इसके बाद मस्जिद कमेटी के लोगों ने सहमति देते हुए खुद ही उस हिस्से को तोड़ने का काम शनिवार को शुरू कराया। मजदूरों ने उस हिस्से को तोड़ने का काम रविवार को पूरा कर लिया। अब मस्जिद के अगले हिस्से में बनी मजार तोड़ने को लेकर मस्जिद कमेटी से जुड़े लोगों ने फैसला लिया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने मजार को भी तोड़ने के लिए कहा था लेकिन मस्जिद कमेटी से जुड़े लोग खुद उसे तोड़ने से इन्कार कर रहे हैं। मस्जिद के मुतवल्ली ने कहा कि यह काफी पुरानी मजार है। मजार तोड़ने के लिए भी कहा था लेकिन मजार बुजुर्गों की हैं। यह मसला प्रशासन का है, वह जैसे चाहे वैसे करे, उसमें हम दखल नहीं देंगे। हम अपने हाथ से मजार नहीं तोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यहां तीन कब्रें हैं। इसमें दो आगे और एक पीछे है। जितना निशान लगाया था, उससे ज्यादा मस्जिद के हिस्से को तोड़ लिया गया है।
000000000000
मस्जिद का नक्शा पास होने का दावा, दस्तावेज भी हैं

मुतवल्ली का दावा यह भी है कि मस्जिद के लिए कोई लीगल नोटिस नहीं दिया गया बल्कि तहसीलदार दो-तीन बार आकर ही मौखिक कहकर गए थे। जबकि मस्जिद का नक्शा पास है। इसके दस्तावेज वर्ष 1933 के मौजूद हैं। तहसीलदार ने कहा था कि नक्शा 16 फीट पर है। इसलिए हमने खुद ही मस्जिद का वह हिस्सा तोड़ दिया है जो अतिक्रमण में चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

0000000000000
दरगाह शिफ्ट होने में दो दिन का समय और लगेगा
हयातनगर में बहजोई मार्ग पर स्थित दरगाह को शिफ्ट किए जाने का कार्य करीब एक महीने से चल रहा है। इस दरगाह को मुख्य मार्ग से करीब 30 फीट पीछे शिफ्ट किया जाना है। रुड़की से आई टीम इस पर काम कर रही है। यह दरगाह चौड़ीकरण की जद में आ गई थी। इसी दरगाह के नजदीक बनी मस्जिद को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद तोड़ दिया था। दरगाह को चंदा एकत्र कर शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया को शुरू कराया गया है। शिफ्ट कर रही टीम का कहना है मंगलवार तक दरगाह को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
000000000000
ऐंचोड़ा कंबोह में मस्जिद का अगला हिस्सा तो ढहाया, पिछला बाकी
संभल के गांव ऐंचोड़ा कंबोह में सैदनगली-मनोटा मार्ग किनारे श्री कल्कि धाम के नजदीक स्थित मस्जिद का अगला हिस्सा तीन जुलाई को मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही ढहा दिया था। मीनार भी तोड़ दी थी। अब मस्जिद का पिछला हिस्सा बचा है। जो तोड़ा जाना बाकी है। यह मस्जिद खलिहान की जमीन पर बनी थी। प्रशासन की ओर से इसको हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। साथ ही धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें