फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अक्षत वितरण कर रहे लोगों का मुस्लिमों ने किया स्वागत

Sat, 20 Jan 2024 03:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। अयोध्या के श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अक्षत लेकर पहुंचे लोगों का मुस्लिम वर्ग के लोगों ने स्वागत किया। टीम ने भी मुस्लिमों को श्रीराम लिखा पटका पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही 22 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर में अयोध्या में रामलला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अक्षत और निमंत्रण वितरण कर रहे लोग मोहल्ला गोला गंज में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी और अखिल भारतीय उद्योग युवा व्यापार मंडल के नगर सचिव मोहम्मद मुजीब के पास पहुंची। दोनों पदाधिकारियों ने अक्षत लेकर पहुंचे लोगों का स्वागत किया। इसके बाद अक्षत वितरण कर रहे लोगों ने दोनों को श्रीराम लिखा पटका पहनाकर सम्मानित किया। साथ दोनों पदाधिकारियों को अक्षत दिया। साथ ही 22 जनवरी को नगर में होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण दिया। दोनों ने विनम्रता के साथ उनका निमंत्रण स्वीकार किया। अक्षत वितरण टीम में सतीश अरोरा, नीलेश साहनी, विपिन आहूजा, श्वेता गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें