फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर कुईंया में फेंका शव

Sat, 23 Jun 2018 01:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
Death Facts
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी गांव स्थित चकरोड के किनारे बोरवेल की कुईंया में शुक्रवार को दोपहर युवक की लाश मिली है। युवक के सिर पर दो बड़ी खुली चोटें मिली हैं। सिर से खून बह रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि हथौड़े या किसी अन्य हथियार से उसके सिर पर प्रहार किए गए जिसमें उसकी जान चली गई।
विज्ञापन




हत्यारे इसके बाद कुईंया में  शव फेंककर भाग गए। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। आसपास के गांव वालों ने भी शव को देखा है पर शिनाख्त नहीं हो सकी है। अब शव को 72 घंटे तक बहजोई के बाहपुर स्थित शव विच्चेदनगृह में रखा गया है। शव किसका है? यह पता लगाने के लिए आसपास के जनपदों की पुलिस को भी विवरण भेजा गया है। सोशल मीडिया में भी उसकी तस्वीरें डाली गईं हैं।  

 
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि जिस 25 वर्षीय युवक की हत्या की गई है। वह लाल टी-शर्ट, नीले आसमानी रंग की जींस  और अच्छी क्वालिटी की जूते पहने हुए था। ऐसा लगता है कि मध्यमवर्गीय परिवार है।  उसका शरीर गठीला है। पुलिस, सेना या होमगार्ड का जवान भी हो सकता है।
विज्ञापन


मौके से जो हालात दिखे हैं, उसके हिसाब से अनुमान है कि हत्यारे इस युवक को अपने भरोसे में लेकर यहां तक आए और धोखा देकर हत्या की। लाश को पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन बजे सूचना मिलने के बाद ओबरी में करीब दस फुट गहरी सूखी  कुईयां से बरामद किया है।

कुईंयां गन्ने की सूखी पताई पड़ी हुई थी। लेकिन लाश दिख रही थी। पता तब लगा जब आसपास के किसान अपने खेतों में सिंचाईं के लिए पहुंचे। किसानों ने अन्य ग्रामीणों को सूचित किया और इसके बाद असमोली पुलिस को खबर मिली। असमोली पुलिस की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक आरएम भारद्वाज और अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया है। माना जा रहा है कि  युवक आसपास के किसी गांव का निवासी है।


शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों के साथ साथ पड़ोसी जनपदों को भी घटनाक्रम को तस्वीरों संग भेजा गया है। अमरोहा, मुरादाबाद जनपदों में पुलिस में छानबीन करेगी। फिलहाल लाश शव विच्छेदन गृह में रख  दी गई है। वहां पर इसे 72 घंटे तक कोई भी देख सकता है और शिनाख्त में मदद कर सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें