फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में नवजात को लगी लात, मौत

Sat, 23 Jun 2018 01:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
मासूम की मौत के बाद विलाप करती नानी और मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला राज में दंपती के विवाद में महीने भर पहले जन्मे बच्चे की मौत हो गई। नवजात की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी ने पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।        
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला राज निवासी अरशद राज मिस्त्री है। शुक्रवार को काम न होने के कारण वह घर पर ही था। सुबह 11 बजे मकान की दूसरी मंजिल पर पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था। पति ने पत्नी अकीला से खाना बनाने को कहा, लेकिन पत्नी ने बच्चा गोद में होने की बात कहते हुए तुरंत खाना बनाने से इंकार कर दिया।

दोनों के बीच बात बढ़ गई तो अरशद ने पत्नी के लात मारी। लात पत्नी के न लगकर जमीन पर लेटे एक माह के मासूम पुत्र अरहान के लग गई, जिससे मासूम की हालत बिगड़ गई। इस दौरान घर में नीचे तहेरी भाभी निशा थी। जबकि मां चांदनी बाहर गई हुई थी। चीख पुकार होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई।
विज्ञापन



जानकारी लेकर अरशद को पकड़कर अपने साथ ले आई। परिजन मासूम को सीता रोड स्थित पार्थ अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को तसल्ली नहीं हुई तो वह इसके बाद मासूम को खुर्जा गेट स्थित बाल रोग विशेषज्ञ के पास ले गए। यहां भी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 


 मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर ले आए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजन पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे। पुलिस समझा बुझाकर अकीला के साथ मासूम के शव को अस्पताल ले आई। अकीला ने पति अरशद के खिलाफ कोतवाली में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पत्नी अकीला की तहरीर पर अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पति को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें