फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला काटकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या

Tue, 29 May 2018 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के दौलतपुर गांव में रविवार की रात एक हिस्ट्रीशीटर की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हिस्ट्रीशीटर का शव नाली में मिला। वहीं, हत्या में मृतक के दोस्त व अन्य साथियों को नामजद किया गया है। क्योंकि रविवार की रात हिस्ट्रीशीटर दोस्त के घर पर ही सो रहा था। हत्या के बाद दोस्त व उसके परिजन घर छोड़कर भाग गए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  
विज्ञापन


गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी जय सिंह यादव के पिता का तो पहले ही निधन हो गया था। उसकी मां भी उसे छोड़कर फरीदाबाद में जाकर मेहनत मजदूरी करने लगी थी। क्योंकि जय सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का था। घर पर पुलिस दबिश देती रहती थी। परिजनों को भी परेशान होना पड़ता था।

इसलिए जय सिंह अकेला ही घर पर रहता था। बताते हैं कि जय सिंह गुन्नौर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। कई लोगों से दुश्मनी होने के साथ-साथ पुलिस द्वारा गिरफ्तारी का भी भय सताता रहता था। इसलिए अक्सर वह दोस्त मुकेश सिंह पुत्र के घर पर सोता था। जय सिंह की शादी भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


रविवार की रात को भी जय सिंह दोस्त मुकेश के घर पर ही सोया था, लेकिन सोमवार की सुबह जब लोग उठे तो उसका शव घर से कुछ ही दूर नाली पर मिला। किसी धारदार हथियार से गर्दन काटी गई थी। हत्या की खबर से गांव में खलबली मच गई। 

सूचना पर गुन्नौर कोतवाली के साथ-साथ सीओ अकील अहमद भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के तहेरे भाई सोरन सिंह ने पुलिस को जानकारी दी। तहरीर देकर मृतक के दोस्त मुकेश सिंह व इसके अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई।

बताते है कि घटना के बाद से ही मुकेश व उसके परिजन घर छोड़कर भाग निकले। इसलिए भी हत्या का शक और गहरा गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अकील अहमद ने बताया कि जय सिंह को तत्काल ही संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया था, लेकिन वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक पर हत्या, डकैती, लूट आदि के 18 मुकदमे हैं। वह कोतवाली गुन्नौर से हिस्ट्रीशीटर भी है। परिजनों का कहना है कि जय सिंह और मुकेश का दिल्ली में विवाद हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें