फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींस कारोबारी को दोस्त ने मारी गोली, मौत

Wed, 25 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10.00  बजे के करीब जींस कारोबारी पर उसके ही एक दोस्त फायर कर दिया। जींस कारोबारी के सीने में गोली लगी। कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने की वजह से उसे मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया। रास्ते में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



घटना रायसत्ती मोहल्ले में संभल बस स्टैंड के पास एक होटल की है। रायसत्ती मोहल्ला निवासी गफ्फार का पुत्र फहीम (22) को उसका दोस्त घर से ले गया। बस स्टैंड के पास एक होटल पर दोनों थे। फहीम के दोस्त के पास तमंचा था। इसी दौरान फहीम के दोस्त ने फायर किया। गोली फहीम को लग गई। फहीम मौके पर ही गिर गया।


उसके सीने में गोली लगी थी। घटना के बाद फहीम का दोस्त वहां से भाग गया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए थे। सूचना मिलने पर जींस कारोबारी के परिवार वाले में मौके पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख मुरादाबाद अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन



मुरादाबाद ले जाते समय फहीम की रास्ते में मौत हो गई। उसके घर में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। नखासा के थानाध्यक्ष केके तिवारी का कहना है कि फहीम के परिवार वालों ने उसके एक दोस्त पर गोली मारने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें